Home / राज्य / अयोध्या में डिप्टी GST कमिश्नर प्रशांत सिंह के इस्तीफे से हड़कंप, बंद कमरे में मनाने की कोशिश

अयोध्या में डिप्टी GST कमिश्नर प्रशांत सिंह के इस्तीफे से हड़कंप, बंद कमरे में मनाने की कोशिश

अयोध्या

डिप्टी GST कमिश्नर प्रशांत सिंह के इस्तीफे को लेकर प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। इस्तीफे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रशांत सिंह से बंद कमरे में बातचीत कर रहे हैं। उन्हें मनाने की कोशिश लगातार जारी है। मौजूदा जानकारी के अनुसार, प्रशांत कुमार सिंह लंबे समय तक अमर सिंह के बेहद करीबी रहे हैं। वे मूल रूप से आज़मगढ़ के रहने वाले हैं और वहीं से विधानसभा चुनाव लड़ने की प्रबल इच्छा रखते हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की एक सहयोगी पार्टी से उनके गहरे संबंध हैं और वे उस पार्टी के अध्यक्ष की किचन कैबिनेट में शामिल माने जाते हैं।

प्रशांत सिंह ने हाल ही में GST अफसर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों के बीच दिया गया उनका इस्तीफा कई सवाल खड़े कर रहा है।

फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर बातचीत जारी है और इस पूरे मामले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं कि क्या डिप्टी GST कमिश्नर अपना इस्तीफा वापस लेंगे या फैसला अंतिम कर चुके हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल