Home / राज्य / मनरेगा जांच में भ्रष्टाचार की खुली पोल, डीएम के आदेश पर ईंटें हटवाई गईं

मनरेगा जांच में भ्रष्टाचार की खुली पोल, डीएम के आदेश पर ईंटें हटवाई गईं

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता

फरेन्दा तहसील क्षेत्र के पिपरा विश्वम्भरपुर गांव में चल रहे मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी महराजगंज के निर्देश पर कराई गई जांच के दौरान अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच में पाया गया कि मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में मानकों की अनदेखी की गई थी।

जांच टीम के मौके पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने पाया कि कार्य स्थल पर नियमों के विपरीत ईंटें लगाई गई थीं। इसके बाद डीएम के निर्देश पर अवैध रूप से लगाई गई ईंटों को तत्काल हटवाया गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मनरेगा कार्यों में पहले भी लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस कार्रवाई के बाद गांव में चर्चाओं का माहौल है।

मनरेगा जांच में भ्रष्टाचार की खुली पोल, डीएम के आदेश पर ईंटें हटवाई गईंप्रशासन की ओर से बताया गया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल