लखनऊ
राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश ने पंचायत चुनाव 2026 को लेकर प्रारंभिक तैयारी संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। निदेशक , पंचायतीराज द्वारा उपलब्ध कराए गए सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के समेकित विवरण को आयोग के पोर्टल पर मिलान कर शुद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।
आयोग की तरफ से स्पष्ट कहा गया है कि कई जनपदों द्वारा फीड की गई सूचनाओं में असंगतियां पाई गई हैं, जिन्हें तत्काल ठीक किया जाना आवश्यक है। सभी जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारों के अनुसार आदेश पंचायत चुनाव की तैयारी में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।जिससे पंचायत चुनाव में अपने किस्म को आजमाने वालों की धड़कन बढने वाला है।






