Home / राज्य / चंदौली जमीन घोटाला, 3 PCS अफ़सर निलंबित, अवैध कब्जेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप

चंदौली जमीन घोटाला, 3 PCS अफ़सर निलंबित, अवैध कब्जेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप

लखनऊ/चंदौली

चंदौली जिले में सामने आए जमीन घोटाले के मामले में नियुक्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन PCS अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में PCS विराग पांडेय (SDM गाजियाबाद), PCS लालता प्रसाद (SDM बुलंदशहर) और PCS सतीश कुमार (SDM एटा) शामिल हैं।

इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने चंदौली में सरकारी जमीनों से संबंधित बेदखली की 20 आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) नोटिसों को अवैध रूप से वापस ले लिया और अतिक्रमणकारियों के पक्ष में आदेश पारित किए। यह जमीनें खलियान, चकमार्ग, कब्रिस्तान, परती और बंजर श्रेणी की बताई गई हैं। प्रमुख सचिव नियुक्ति IAS एम. देवराज के अनुसार, जिलाधिकारी चंदौली द्वारा कराई गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इन तीनों अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बेदखली की कार्रवाई रोक दी, जिससे अवैध कब्जेदारों को सीधा लाभ पहुंचा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियुक्ति विभाग ने तीनों PCS अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई और विस्तृत जांच की प्रक्रिया जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल