Home / राज्य / राजपुर खुर्द में ताला तोड़कर लाखों की चोरी,घर खाली देख चोरों द्वारा सिंलेण्डर ऐनवर्टर बैट्री,चावल तक नही छोड़ा 

राजपुर खुर्द में ताला तोड़कर लाखों की चोरी,घर खाली देख चोरों द्वारा सिंलेण्डर ऐनवर्टर बैट्री,चावल तक नही छोड़ा 

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

ग्राम पंचायत राजपुर खुर्द में शुक्रवार रात हुई बड़ी चोरी की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मेन रोड पर स्थित एक आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया।घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है,जबकि पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचा है।

 राजपुर खुर्द निवासी संगीता पत्नी उमेशचंद पटेल के पति रोज़गार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। घर पर वह अकेली थीं। बीते दिनों स्वास्थ्य खराब होने के कारण संगीता इलाज के लिए महराजगंज गई हुई थीं।घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।शनिवार को जब संगीता इलाज कराकर वापस लौटीं तो घर का टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए।

पीड़िता के अनुसार चोरों ने घर में रखा कीमती सामान समेट लिया। चोरी गए सामान में सोने की माला, अंगूठी, मंगलसूत्र जैसे बहुमूल्य जेवरात के साथ-साथ कपड़े, बर्तन, दो गैस सिलेंडर, इन्वर्टर, इन्वर्टर की बैटरी, साड़ियां, चावल, मिक्सर और कुकर शामिल हैं।अनुमान है कि चोरी गया सामान लाखों रुपये का है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और गांव में दहशत फैल गई।सूचना पाकर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने जांच शुरू कर दिया।प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। मामले में जांच चल रही।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल