Home / राज्य / रायबरेली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने सात युवतियों को रौंदा, तीन की मौत  

रायबरेली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने सात युवतियों को रौंदा, तीन की मौत  

रायबरेली

जिले में रविवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने पैदल जा रही सात युवतियों-किशोरियों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन युवतियों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, कोडर गांव निवासी शालिनी (20) पुत्री जंगबहादुर अपनी बहन साधना (15) के साथ, भदोखर थाना क्षेत्र के अलीगंज की हिमांशी (22) पुत्री दल बहादुर, रश्मि (15) पुत्री रामरतन, आसमां (18) समेत सात युवतियां चूली गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गई थीं। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी युवतियां निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे से पैदल ही अपने घर लौट रही थीं।

इसी दौरान तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने एक के बाद एक सभी युवतियों को चपेट में ले लिया। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी जगतपुर भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शालिनी और हिमांशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर आसमां ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल