Home / राज्य / सड़क पर मिला अजय वर्मा का शव,दुर्घटना व हत्या के बीच में उलझी जांच में जुटी पुलिस   

सड़क पर मिला अजय वर्मा का शव,दुर्घटना व हत्या के बीच में उलझी जांच में जुटी पुलिस   

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

अडडा सनपतिहा मार्ग पर डूड़ी पुल के समीप मंगलवार को बेलभार निवासी अजय वर्मा की रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत्यु ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला दुर्घटना का बताया जा रहा था,लेकिन स्वजनों और स्थानीय लोगों द्वारा जताई गई शंकाओं के बाद अब यह मामला हत्या की आशंका की ओर बढ़ता दिख रहा है।

बारह वर्ष पूर्व पकड़िहवा सिद्धार्थ नगर निवासी अजय वर्मा की शादी बेलभार निवासी नागेश्वर वर्मा के सुपुत्री संध्या वर्मा से हुई थी।शादी के कुछ दिन बाद से अजय वर्मा ने अपना मकान बनवाकर चकदह में स्वर्णकार का काम कर रहे थे।सोमवार को रात्रि ससुराल से भोजन करने के बाद अपने मकान पर सोने के लिए निकला था।

लेकिन मंगलवार को सुबह कुछ लोग टहलने गए तो शव को देखा वही कुछ लोगो ने बताया कि अजय बर्मा है।इसकी सूचना नागेश्वर वर्मा को दिया।सूचना पाकर पहुचे स्वजन नजारा देख दहाड़ लगाने लगा।वही सूचना पाकर पहुंचे सीओ अंकुर गौतम व थानाध्यक्ष नौतनवा पुरूषोत्तम राव ने जांच शुरू कर दिया।मामला सशंकित देख फॉरेंसिक टीम में जांच कराकर शव पीएम के लिए भेज दिया।

वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस अधिकारी के अनुसार,“हम हत्या और दुर्घटना दोनों एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।

किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।”फिलहाल नौतनवा थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव ने बताया कि मामला में जांच शुरू कर दी गई। अजय वर्मा की मृत्यु दुर्घटना थी या हत्या,इसका सच आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल