Home / राज्य / फिंगरप्रिंट क्लोनिंग से AEPS फ्रॉड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 35 लाख की ठगी  

फिंगरप्रिंट क्लोनिंग से AEPS फ्रॉड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 35 लाख की ठगी  

अलीगढ़

अलीगढ़ साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिंगरप्रिंट क्लोनिंग और आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (AEPS) के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अब तक अलग-अलग लोगों के बैंक खातों से करीब 35 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।

मुकदमा दर्ज कर शुरू हुई जांच

यह मामला थाना साइबर क्राइम में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 11/2023 से जुड़ा है। वादी की तहरीर के मुताबिक, 1 सितंबर 2022 से 13 मार्च 2023 के बीच उसके बैंक खाते से 5 लाख 80 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई थी। जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर फ्रॉड के जरिए यह रकम निकाली, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गुरुग्राम से हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान साइबर क्राइम पुलिस टीम ने अभियुक्त शिवम कुमार पुत्र दिनेश कुमार कुशवाह, निवासी ग्राम सगरा, थाना जाफरगंज, जनपद फतेहपुर को गुरुग्राम के खेडकी दौला क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 689 फिंगरप्रिंट क्लोन, छह मोबाइल फोन, दो एसएसडी, 13 सिम कार्ड, दो बायोमैट्रिक मशीन और एक एचपी लैपटॉप बरामद किया है।

यू-ट्यूब से सीखी ठगी की तकनीक

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने यू-ट्यूब से अंगूठे का क्लोन बनाने की तकनीक सीखी थी। वह ऑनलाइन रबर स्टाम्प बनाने वाली मशीन खरीदकर पॉलिमर क्यूरिंग केमिकल की मदद से नकली अंगूठे तैयार करता था। इसके बाद राजस्व विभाग की वेबसाइट से सेल डीड के पीडीएफ डाउनलोड कर आधार नंबर और फिंगरप्रिंट जुटाता और AEPS के जरिए खातों से पैसे निकाल लेता था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल