Home / राज्य / रामपुर जिला पंचायत परिसर में दिनदहाड़े गोलीबारी, अधिवक्ता की मौत, एक कर्मचारी घायल

रामपुर जिला पंचायत परिसर में दिनदहाड़े गोलीबारी, अधिवक्ता की मौत, एक कर्मचारी घायल

 

रामपुर 

जिले के जिला पंचायत परिसर में बुधवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अधिवक्ता फारुख के रूप में हुई है और घायल कर्मचारी असगर बताया जा रहा है।

मृतक के भाई के अनुसार, फारुख की पत्नी जिला पंचायत में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। गोली चलाने वाला आरोपी भी उसी परिसर में कार्य करता है। घटना के दौरान आरोपी ने पहले फारुख को गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए। जिला पंचायत परिसर में हुई इस वारदात के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, सीईओ और एडिशनल एसपी भी जांच में जुट गए हैं। वहीं जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की।

पुलिस के अनुसार, गोली चलाने के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, हालांकि वह खुद भी घायल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल