महराजगंज से आर्यन जायसवाल
एम एस पब्लिक स्कूल सहजनवा बाबू में शनिवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पंचायत बृजमनगंज अध्यक्ष राकेश जायसवाल का आयोजक गणेश गुप्ता ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विद्यालय प्रबंधक बृजभान यादव नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी माता-पिता को भूलते जा रहे हैं। मोबाइल व सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त बिता कर अपने संस्कार को भूलते जा रहे हैं।
जबकि हमारे समाज में माता-पिता को भगवान का रूप माना जाता है और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर
छात्रों ने माता-पिता की पूजा पर उनकी महिमा और उनकी जीवन में उपयोगिता पर गीत और नाटक के माध्यम से लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रबंधक बृजभान यादव,सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, जेपी गौड़, मनोज जायसवाल, जितेंद्र कुमार, शीतलाल गुप्ता, अनिल मणि, अशोक गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





