Home / राज्य / लखनऊ में DRI की कार्रवाई, बस यात्री से ₹10.41 करोड़ की हेरोइन बरामद, गिरफ्तार  

लखनऊ में DRI की कार्रवाई, बस यात्री से ₹10.41 करोड़ की हेरोइन बरामद, गिरफ्तार  

 

लखनऊ

काठमांडू से दिल्ली जा रही बस में यात्रा कर रहे एक पुरुष यात्री के पास मादक पदार्थ होने की खुफिया सूचना के आधार पर राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने निगरानी बढ़ाई और 12/13.02.2026 को मध्यरात्रि के करीब संदिग्ध व्यक्ति की लखनऊ में रोककर जाँच की।

यात्री के सामान की गहन तलाशी के दौरान 04 पैकेटों में रखा 5,209 ग्राम सफेद पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर किए गए फील्ड टेस्ट में उक्त पदार्थ हेरोइन पाया गया। बरामद हेरोइन का कुल मूल्य अवैध बाजार में लगभग ₹10.418 करोड़ आंका गया है।

बरामद हेरोइन को NDPS अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया तथा प्रतिबंधित पदार्थ ले जा रहे यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की आगे की जांच जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल