Home / राज्य / विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर ट्राम्ब वे के विकास के लिए डीआरएम से मिला प्रतिनिधिमंडल   

विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर ट्राम्ब वे के विकास के लिए डीआरएम से मिला प्रतिनिधिमंडल   

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

लक्ष्मीपुर विकास मंच के संरक्षक चंद्र प्रकाश मिश्र के साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ से मुलाकात कर ट्राम वे परियोजना सहित विभिन्न जनहित मुद्दों पर विस्तार से वार्ता की।

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि लक्ष्मीपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ट्राम वे परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे यथास्थान सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा भी व्यक्त की।

इस अवसर पर मंच के संस्थाध्यक्ष श्री घरभरन मद्धेशिया, महासचिव श्री दुर्गा शंकर शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल