Home / राज्य / पीएम मोदी 55 मिनट में दिल्ली–मेरठ सफर के लिए नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी 

पीएम मोदी 55 मिनट में दिल्ली–मेरठ सफर के लिए नमो भारत और मेरठ मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी 

 

मेरठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के शेष हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किलोमीटर लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर आम जनता के लिए शुरू हो जाएगा। अब दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र 55 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। करीब 82.15 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में लगभग 70 किलोमीटर एलिवेटेड और 12 किलोमीटर भूमिगत ट्रैक शामिल है। नमो भारत और मेरठ मेट्रो की इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 30,274 करोड़ रुपये की लागत आई है। इससे पहले इस कॉरिडोर का लगभग 55 किलोमीटर हिस्सा ही चालू था, जबकि अब पूरा मार्ग संचालन में आ गया है।

इस हाई-स्पीड परिवहन व्यवस्था से मेरठ समेत आसपास के जिलों के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। दिल्ली और मेरठ के बीच आवागमन न सिर्फ तेज होगा, बल्कि ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल