लखनऊ
राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जौखंडी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि यह दुर्घटना लखनऊ जिले के अंतर्गत जौखंडी गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।





