Home / राज्य / कानपुर PSIT कॉलेज में जेसीबी हादसे में छात्र प्रखर सिंह की दर्दनाक मौत, छात्रों ने किया हंगामा  

कानपुर PSIT कॉलेज में जेसीबी हादसे में छात्र प्रखर सिंह की दर्दनाक मौत, छात्रों ने किया हंगामा  

कानपुर (उत्तर पप्रदेश)

रविवार की सुबह पनकी स्थित के परिसर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बीसीए अंतिम वर्ष के छात्र प्रखर सिंह (21 वर्ष) की मौत हो गई। छात्र की मौत जेसीबी मशीन से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार प्रखर सिंह अपने बाइक पर कॉलेज परिसर में जा रहे थे, तभी निर्माण कार्य में लगी भारी जेसीबी मशीन से उनकी टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रखर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गईl

घटना की सूचना फैलने पर कॉलेज में भारी आक्रोश फैल गया। छात्रों और परिजनों ने “जस्टिस फॉर प्रखर” के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई छात्रों ने कैंपस के अंदर खिड़कियां, दरवाजे और छात्र सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया। पुलिस को छात्रों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा।

परिवार और छात्रों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन ठीक से नहीं किया गया, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।

वहीं कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल