Home / राज्य / डिप्टी CM केशव मौर्य को नहीं मिला ब्रिटेन का वीजा, ब्रिटेन दौरा रद्द, जर्मनी से लौट रहे लखनऊ  

डिप्टी CM केशव मौर्य को नहीं मिला ब्रिटेन का वीजा, ब्रिटेन दौरा रद्द, जर्मनी से लौट रहे लखनऊ  

 

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का यूनाइटेड किंगडम दौरा वीज़ा न मिलने के कारण रद्द हो गया है। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन की ओर से वीज़ा जारी नहीं किए जाने के चलते डिप्टी सीएम ने अपना प्रस्तावित दौरा कैंसिल कर दिया है।

बताया जा रहा है कि वीज़ा आवेदन के लिए भारत सरकार की तरफ से आवश्यक एनओसी (No Objection Certificate) भी दी गई थी, इसके बावजूद ब्रिटेन प्रशासन ने वीज़ा नहीं दिया। इस घटनाक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री वर्तमान में जर्मनी से भारत लौट रहे हैं और उनका सीधे लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम का यह विदेश दौरा आधिकारिक कार्यक्रमों के तहत प्रस्तावित था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। मामले को लेकर फिलहाल ब्रिटेन की ओर से कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल