Home / राज्य / काम मिर्जापुर में वेतन लक्ष्मीपुर से उठा है ग्राम विकास अधिकारी- लक्षमीपुर के दो ग्राम विकास अधिकारी का वर्षों से चल रहा

काम मिर्जापुर में वेतन लक्ष्मीपुर से उठा है ग्राम विकास अधिकारी- लक्षमीपुर के दो ग्राम विकास अधिकारी का वर्षों से चल रहा

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

लक्ष्मीपुर विकास खंड में लगभग दो वर्षों से दो ग्राम विकास अधिकारी आयुक्त ग्राम विकास के आदेश के क्रम में डीडीओ के आदेश ग्राम विकास अधिकारी के निर्देश पर मिर्जापुर जिले में अपनी सेवा दे रहे हैं, वहां के कार्यों के पेरोल पर हर माह वेतन लक्ष्मीपुर ब्लाक से भुगतान हो रहा है। जबकि लक्ष्मीपुर ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारियों के कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित भी है। उक्त जानकारी के बाद सेवा अन्यत्र जिले में देकर वेतन लक्ष्मीपुर से मिलना न्याय संगत नहीं है। लक्ष्मीपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह एवं रजनीश कुमार सिंह को मिर्जापुर जनपद में सेवा दे रहे हैं। आखिर कब तक इनकी संबद्धता किया गया है। आखिर जिम्मेदरान अधिकारी इस बात की सुधि क्यों नहीं ले रहे हैं। जो विभाग व व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। कहीं न कही नियमों की अनदेखी की गयी है।

ग्राम विकास अधिकारी रजनीश कुमार सिंह को आयुक्त ग्राम विकास के आदेश संख्या 344/37 दिनांक 14.9.23 के क्रम में जिला विकास अधिकारी के आदेश 721 दिनांक 25.09.23 में कार्यमुक्त किया गया है। वहीं दूसरे ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह आयुक्त ग्राम विकास व डीडीओ के आदेश के क्रम में 14.03.24 को मिर्जापुर के कार्यमुक्त किया गया है। चौंकाने के बात है कि दो वर्ष बीतने को है प्रशासन इनकी सुधि नहीं ले रहा है। आखिर दो कर्मचारी को किन कारणों व कब तक भेजा गया है, यह प्रश्न उठना लाजमी है। जबकि दोनों कर्मचारी सेवा मिर्जापुर में देते हुए वेतन लक्ष्मीपुर से आहरित कर रहे हैं। जहां ग्राम्य विकास कर्मचारी की कमी से जूझ रहा है। वहीं इन दो ग्राम विकास अधिकारियों पर जिम्मेदारान क्यों मेहरबान है।

जिला पंचायत सदस्य सुरेश चन्द साहनी ने उक्त मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।इस संदर्भ में बीडीओ मृत्युंजय यादव ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में दोनो सचिवों समायोजित किया गया है।इन लोगो का बेतन लक्ष्मीपुर से अरहित होता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल