Home / राज्य / गुरुग्राम में दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत

गुरुग्राम में दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत

गुरुग्राम

कापड़ियावास इलाके में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बेसमेंट में खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी की दीवार गिरने से 10 मजदूर दब गए। हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों और मृतकों को पास के भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों तक राहत-बचाव अभियान चलाया। डॉक्टरों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल