Home / राज्य / HPCL प्लांट में घुसकर पूर्व कर्मचारी ने प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या की  

HPCL प्लांट में घुसकर पूर्व कर्मचारी ने प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या की  

 

बदायूं (उत्तर प्रदेश)

जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव स्थित Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) बायो पेट्रोलियम प्लांट में गुरुवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई। प्लांट में घुसकर एक पूर्व कर्मचारी ने प्रबंधक और उप प्रबंधक को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हमलावर अजय प्रताप (34) ने प्लांट में घुसकर प्रबंधक सुधीर गुप्ता (58) और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा (34) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। दोनों को 2–3 गोलियां लगीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोलीबारी के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी दहशत में आ गए।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मूसाझाग और दातागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ ही समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नौकरी से निकाले जाने को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार आरोपी अजय प्रताप पहले प्लांट में ऑपरेटर के पद पर काम करता था और बाद में वेंडर के रूप में जुड़ा था। कंपनी से निकाले जाने के बाद उसका प्रबंधन से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पहले भी प्रबंधक और उप प्रबंधक को जान से मारने की कोशिश की गई थी, जिसको लेकर मुकदमा भी दर्ज था।

गांव का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के मुताबिक अजय प्रताप सैंजनी गांव का ही रहने वाला है और दबंग प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की पूरी वजह का पता लगाया जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल