Home / राज्य / बदायूं में दो अफसरों की हत्या के बाद एसएसपी हटायें गये, कई अन्य जिलों के एसपी भी बदले  

बदायूं में दो अफसरों की हत्या के बाद एसएसपी हटायें गये, कई अन्य जिलों के एसपी भी बदले  

 

बदायूं

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के दो अफसरों की हत्या की घटना के बाद प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत बदायूं के एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को पद से हटा दिया गया है और उन्हें डीजीपी मुख्यालय की लॉजिस्टिक शाखा में भेज दिया गया है।

सरकार ने कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी नियुक्त किया है। वहीं फतेहपुर के एसपी अनूप कुमार सिंह को हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

भदोही के पुलिस कप्तान अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं एसपी लॉजिस्टिक ओम प्रकाश सिंह प्रथम को कासगंज का एसपी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा गोरखपुर में तैनात एडिशनल एसपी अभिनव त्यागी को भदोही का नया एसपी बनाया गया है। गाजियाबाद में तैनात पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर भेजा गया है।

प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई को बदायूं में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल