Home / राज्य / असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में एक व पं. बंगाल में दो चरणों में होगा मतदान 

असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में एक व पं. बंगाल में दो चरणों में होगा मतदान 

नई दिल्ली 

चुनाव आयोग ने असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान कर दिया है.

1. असम – मतदान तिथि – 9 अप्रैल; मतगणना तिथि – 4 मई

2. तमिलनाडु – मतदान तिथि – 23 अप्रैल; मतगणना तिथि – 4 मई

3. पश्चिम बंगाल – मतदान तिथि – 23 अप्रैल (पहला चरण), 29 अप्रैल (दूसरा चरण); मतगणना तिथि – 4 मई

4. केरल – मतदान तिथि – 9 अप्रैल; मतगणना तिथि – 4 मई

5. पुडुचेरी – मतदान तिथि – 9 अप्रैल; मतगणना तिथि – 4 मई

निर्वाचन आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषण की. सभी राज्यों में मतगणना चार मई को होगी.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा. केरल, असम और पुडुचेरी के लिए नौ अप्रैल को एक चरण में ही मतदान होगा.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल