संतकबीरनगर
जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद के पास एक डीसीएम और कार की टक्कर में दो पत्रकारों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुशीनगर निवासी धनंजय पांडेय (35) और शंभू मिश्रा (45) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे और सभी हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह में शामिल होकर लखनऊ से कुशीनगर लौट रहे थे। हादसे में रमन कुमार (42) और सुदेश मिश्रा (42) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।





