Home / विदेश / ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल ख़ातिब की भी मौत की पुष्टि, राष्ट्रपति ने जताया शोक  

ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल ख़ातिब की भी मौत की पुष्टि, राष्ट्रपति ने जताया शोक  

 

नई दिल्ली

 

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि देश के इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल ख़ातिब की मौत हो गई है।

इससे पहले इज़राइल ने दावा किया था कि बीती रात हुए हवाई हमलों में ख़ातिब मारे गए थे। अब ईरानी राष्ट्रपति के बयान के बाद इस खबर की पुष्टि हो गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर अपने पोस्ट में पेज़ेश्कियान ने लिखा कि उनके “प्रिय सहयोगी इस्माइल ख़ातिब, अली लारिजानी और अज़ीज़ नासिरज़ादेह की कायराना हत्या” ने पूरे देश को गहरे शोक में डाल दिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस हमले में उनके परिवार के कुछ सदस्यों और अन्य साथ मौजूद लोगों की भी मौत हुई है। राष्ट्रपति ने इसे बड़ी क्षति बताते हुए ईरान की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पेज़ेश्कियान ने अपने संदेश में दो मंत्रिमंडल सदस्यों, शूरा के सचिव, सैन्य अधिकारियों और बासिज कमांडरों की मौत पर भी गहरा दुख जताया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल