नयी दिल्ली
ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान की कड़ी निंदा की है। इन सभी देशों ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में कहा गया कि सहयोगी देशों के साथ मिलकर वे खाड़ी में निहत्थे वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान द्वारा किए गए हालिया हमलों, तेल और गैस प्रतिष्ठानों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों और होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। सभी देशों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की भी अपील की है।




