Home / राज्य / भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई: 75 एम्पुल प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार  

भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई: 75 एम्पुल प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार  

 

महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना नौतनवा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 75 एम्पुल प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा/फरेन्दा अनिरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में 3 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर एसएसबी रोड अमलहवा पुल बैरियहवा के पास चेकिंग की जा रही थी

इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के 75 एम्पुल बरामद हुए।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निहाल अहमद (26) पुत्र स्व. वैस मुहम्मद निवासी वार्ड नं. 6 रोहणी, ललितपुर पकड़ियहवा थाना पिपरहवा जिला रूपनदेही (नेपाल) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह रमेश नामक व्यक्ति से इंजेक्शन खरीदकर नेपाल में बेचने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।बरामदगी में 25 एम्पुल CEREJACK Diazepam Injection, 25 एम्पुल Buprenorphine Injection, 25 एम्पुल Abbott Promethazine Hydrochloride (Phenergan) सहित कुल 75 एम्पुल, एक मोटरसाइकिल नंबर UP57F8600 हीरो पैशन प्रो तथा दो मोबाइल फोन शामिल हैं।इस संबंध में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। संयुक्त कार्रवाई में थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी 66वीं वाहिनी हरदीडाली की टीम शामिल रही।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल