श्रीनरायन गुप्ता
मुड़ली निवासी समाजसेवी मनोज गौतम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी शारदा सुधा का मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार जारी था, लेकिन सभी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
शारदा सुधा के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त है। समाजसेवी मनोज गौतम के प्रति लोगों ने संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।वही बुधवार को अन्तिम संस्कार कुअहवा घाट पर संपन्न होगा।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।






