Home / राज्य / चैनपुर में पांच झोपड़ियां जलीं, गुजरवलिया शंकर मिश्र में 20 एकड़ फसल राख चैनपुर में पांच आवास व दो दर्जन किसानों की फसल राख 

चैनपुर में पांच झोपड़ियां जलीं, गुजरवलिया शंकर मिश्र में 20 एकड़ फसल राख चैनपुर में पांच आवास व दो दर्जन किसानों की फसल राख 

महराजगंजसे श्रीनरायन गुप्ता 

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के चैनपुर और ग्राम पंचायत गुजरवलिया शंकर मिश्र में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। इस अग्निकांड में जहां चैनपुर में पांच परिवारों की झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं, वहीं गुजरवलिया शंकर मिश्र में लगभग 20 एकड़ खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पीड़ित परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

चैनपुर गांव में अचानक लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने बुधिराम, टंटाई, ओमप्रकाश, परमधाम और सीताराम की आवासीय झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक इन परिवारों का पूरा आशियाना जलकर राख हो चुका था। घर में रखा अनाज, कपड़े और जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

इसी के साथ चैनपुर में ही कई किसानों की खड़ी फसल भी जल गई। इसमें बुधिराम, रामसेवक, रामनयन, रामसुमेर, सुभाष, कमलाकांत, रेखा और मनोज सिंह सहित अन्य किसानों की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो गई। दूसरी ओर ग्राम पंचायत गुजरवलिया शंकर मिश्र में भी आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। यहां दुर्गेश यादव, दीपक यादव, रिकू उपाध्याय, विनोद मणि चतुर्वेदी, राधेश्याम राय, गिरीश ठाकुर, पप्पू मिश्रा और पप्पू मधुदेशिया सहित कई किसानों की लगभग 20 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई।

अचानक हुई इस घटना से किसानों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई परिवारों का कहना है कि उनकी सालभर की कमाई इसी फसल पर निर्भर थी, जो अब पूरी तरह समाप्त हो गई है। नौतनवा उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व टीम को भेज दिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और शासन स्तर से पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है,ताकि प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में सहारा मिल सके।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल