Home / राज्य / पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने भावनात्मक जोड़ किया जनसभा 20 वर्षो तक झेला वनवास   

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने भावनात्मक जोड़ किया जनसभा 20 वर्षो तक झेला वनवास   

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

अमर मणि त्रिपाठी ने रविवार को नौतनवा क्षेत्र के मझार स्थित अमहवां चौराहे पर आयोजित जनसभा में जनता से भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करते हुए विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। लंबे अंतराल के बाद उनके आगमन पर क्षेत्र में जनसैलाब उमड़ पड़ा और गगनभेदी नारों से माहौल गूंज उठा।

सभा को संबोधित करते हुए अमर मणि त्रिपाठी ने अपनी अनुपस्थिति को “वनवास” बताते हुए कहा कि जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे, वैसे ही वह भी 20 वर्षों का वनवास काटकर जनता के बीच लौटे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए वह अंतिम सांस तक संकल्पित रहेंगे।

करीब बाइस वर्षों बाद अपने नेता को सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। सभा के दौरान समर्थकों ने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने पिता के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते रहेंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे सभा एक बड़े जनसमूह में तब्दील हो गई।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल