श्रीनरायन गुप्ता
बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर को निधन हो गया है। उनके पुराने दोस्त और सहकर्मी अमित बहल (Amit Behl) ने इस खबर की पुष्टि की।
सूत्रों के अनुसार, पंकज को कैंसर था, लेकिन उन्होंने इससे जंग लड़ी। हालांकि, कुछ महीने पहले यह फिर से उभर आया और वह बेहद बीमार हो गए। इसके लिए उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी।






