Home / Uncategorized / बिहार समेत पाँच राज्यों की हिंदू महासभा समितियाँ भंग, पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू  

बिहार समेत पाँच राज्यों की हिंदू महासभा समितियाँ भंग, पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू  

 

लखनऊ

अखिल भारत हिंदू महासभा ने बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश की प्रदेश समितियों तथा सभी प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह घोषणा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. इंदिरा तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के निर्देश पर की। संगठन ने बताया कि यह निर्णय संगठन को अधिक सक्रिय, अनुशासित एवं जनसंपर्क में प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

डॉ. तिवारी ने कहा कि अब इन राज्यों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद प्रदेश से लेकर ग्राम स्तर तक नई समितियों का गठन किया जाएगा। नई प्रदेश समितियाँ प्रारंभिक तौर पर छह माह के लिए बनाई जाएँगी। संगठन ने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की भी घोषणा की है।

संगठन विस्तार एवं पुनर्गठन के लिए छह सदस्यीय विशेष समिति का गठन भी किया गया है, जो सदस्यता अभियान और नई इकाइयों के गठन की निगरानी करेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल