लखीमपुर खीरी
NEET परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक की चर्चाओं के बीच 22 वर्षीय छात्र रितिक मिश्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक रितिक ने इस वर्ष तीसरी बार NEET परीक्षा दी थी और उसे चयन की पूरी उम्मीद थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर से वह मानसिक तनाव में था। बुधवार को वह गांव कटौली से शहर स्थित घर आया था। गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर किराएदारों ने परिवार को सूचना दी। पिता अनूप मिश्रा ने ताला तोड़ा तो रितिक का शव फंदे से लटका मिला।




