Home / Uncategorized / भारती जनता पार्टी नेता पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने घेरकर दौड़ाया

भारती जनता पार्टी नेता पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने घेरकर दौड़ाया

 

बिजनौर

कोतवाली देहात क्षेत्र के रहमापुर गांव में सोमवार देर रात मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया। आरोप है कि Suresh Bhagat और उनके समर्थकों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपियों को घेर लिया, जिसके चलते वे अपनी कारें और लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रहमापुर निवासी मोहित कुमार का पड़ोसी गांव विश्नोईवाला के भाजपा नेता सुरेश भगत के बेटे अंकुल से रास्ते में खड़ी लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर विवाद हो गया था। उस समय ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था।

आरोप है कि देर रात सुरेश भगत अपने समर्थकों के साथ मोहित के घर पहुंच गए। वहां घर में घुसकर मोहित के साथ मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर मोहित की मां और पत्नी ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों को आता देख हमलावरों में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन घिरने पर वे अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता सुरेश भगत समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, घटना में कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल