Home / Uncategorized / ढाई करोड़ की कार से 45 रुपए के गमले चुराए’, यह पैसा न खन्ना जी का है, न ही शर्मा जी का, बल्कि यह पैसा जनता का है : सीएम योगी  

ढाई करोड़ की कार से 45 रुपए के गमले चुराए’, यह पैसा न खन्ना जी का है, न ही शर्मा जी का, बल्कि यह पैसा जनता का है : सीएम योगी  

 

लखनऊ

सरकारी कार्यक्रमों के बाद गमला चोरी की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मंगलवार को एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग “ढाई करोड़ की कार से 45 रुपए के गमले चुरा रहे हैं।”

सीएम योगी ने कहा, “एक बार तो मन में आया था कि गमला चोरी करने वालों की फोटो चौराहे पर लगवाऊं, क्योंकि जो पैसा हम खर्च कर रहे हैं, वह जनता का है। यह न तो हमारा है, न वित्त मंत्री खन्नाजी का और न ही ऊर्जा मंत्री शर्माजी का।”

मुख्यमंत्री ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सार्वजनिक धन और संसाधनों की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल