Home / Uncategorized / शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने संतोषी माता के दर्शन से किया इंकार, बोले संतोषी माता व साईं बाबा शास्त्रीय एवं पौराणिक नहीं-संतोषी माता फिल्मी देवी हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने संतोषी माता के दर्शन से किया इंकार, बोले संतोषी माता व साईं बाबा शास्त्रीय एवं पौराणिक नहीं-संतोषी माता फिल्मी देवी हैं

फतेहपुर

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने फतेहपुर स्थित तांबेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि मंदिर परिसर में संतोषी माता की प्रतिमा स्थापित है, जबकि संतोषी माता और साईं बाबा शास्त्रीय एवं पौराणिक परंपरा के अनुसार मान्य देवता नहीं हैं। उन्होंने संतोषी माता को “फिल्मी देवी” तक कह दिया।

यात्रा के दौरान शंकराचार्य मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश नहीं किए और परिसर में बने चबूतरे पर बैठकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने गौ रक्षा, सनातन धर्म और धार्मिक परंपराओं पर विस्तार से विचार रखे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बिंदकी के लिए रवाना हो गए।

उनके इस बयान और मंदिर में दर्शन न करने के फैसले के बाद श्रद्धालुओं के बीच तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई लोगों ने इसे सिद्धपीठ तांबेश्वर महादेव मंदिर और भगवान शिव की आस्था से जोड़ते हुए नाराजगी जताई, जबकि कुछ लोगों ने शंकराचार्य के विचारों का समर्थन भी किया।

इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गाय को केवल राजनीतिक विषय बनाना उचित नहीं है। वहीं सड़क पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सड़क आवागमन के लिए होती है, इसलिए धार्मिक अनुष्ठान पवित्र स्थलों पर ही किए जाने चाहिए।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल