Home / राजनीत / राहुल गांधी के बयान से नए शिक्षा मंत्री पर सियासी घमासान

राहुल गांधी के बयान से नए शिक्षा मंत्री पर सियासी घमासान

 

नई दिल्ली

केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि प्रल्हाद जोशी ने एक चर्चित दुष्कर्म मामले के दोषियों की रिहाई का समर्थन किया था। इससे पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी लोकसभा में इसी तरह का आरोप लगा चुकी हैं।

राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया। प्रल्हाद जोशी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए सदन में इसका खंडन किया और कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी से सार्वजनिक माफी की भी मांग की।

इधर, संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा शुरू हुई। हाल ही में तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। सरकार को उम्मीद थी कि इस बदलाव के बाद संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलेगी, लेकिन नए शिक्षा मंत्री को लेकर उठे विवाद से राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्मा गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल