Home / विकास कार्य / गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा में सेंध, पांच जगह टूटी मिली रिटेनिंग वॉल

गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा में सेंध, पांच जगह टूटी मिली रिटेनिंग वॉल

 

शाहजहांपुर

गंगा एक्सप्रेसवे पर बेसहारा पशुओं के प्रवेश की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र ने यूपीडा अधिकारियों के साथ एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब पांच स्थानों पर रिटेनिंग वॉल क्षतिग्रस्त मिली। दीवार टूटने से बेसहारा पशुओं के एक्सप्रेसवे पर पहुंचने की आशंका बनी हुई है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के साथ हादसा होने का खतरा बढ़ गया है।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल का जायजा लिया और यूपीडा अधिकारियों से इसकी स्थिति की जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था में खामी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे पर पशुओं का प्रवेश किसी भी हालत में नहीं होना चाहिए।

एडीएम ने यूपीडा अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। साथ ही एक्सप्रेसवे की सुरक्षा से जुड़े अन्य इंतजामों की भी नियमित जांच हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना हुई तो जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए यूपीडा को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल