Home / शिक्षा / सीजेपी पंजाब का ऑडिट भी उसी नजर से करें, जिस नजर से दूसरे राज्यों का कर रहे: सचिन पायलट

सीजेपी पंजाब का ऑडिट भी उसी नजर से करें, जिस नजर से दूसरे राज्यों का कर रहे: सचिन पायलट

 

 

नयी दिल्ली

कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पंजाब का पार्टी प्रभारी बनाया है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पायलट ने आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब में भाजपा के ‘स्कूल ऑडिट’ को लेकर सवाल उठाए हैं।

पायलट ने कहा कि जिस साहस के साथ भाजपा दूसरे राज्यों के सरकारी स्कूलों का ऑडिट कर रही है, उसी नजर और उन्हीं सवालों के साथ पंजाब के स्कूलों का भी ऑडिट किया जाना चाहिए। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पंजाब को कोई विशेष छूट नहीं मिलनी चाहिए और आप को भी कोई ‘दोस्ताना छूट’ नहीं मिलनी चाहिए।

पायलट की यह प्रतिक्रिया भाजपा के सह-संयोजक सौरव दास की ओर से लुधियाना के तीन स्कूलों के निरीक्षण के बाद आई। सौरव दास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लुधियाना के स्कूल ऑफ एमिनेंस में अच्छी सुविधाएं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर है। यहां स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप और एआई लैब जैसी सुविधाएं हैं।

हालांकि, उन्होंने स्कूल और दो अन्य स्कूलों में कुछ कमियां भी बताईं। उनका दावा है कि इन कमियों को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से बात हुई है और मंत्री ने इन्हें जल्द दूर करने का भरोसा दिया है।

सौरव दास की पोस्ट पर आप संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्कूलों की कमियां सामने लाने के लिए दास का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इन समस्याओं को जल्द ठीक कराया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल