Home / शिक्षा / मूंग की दाल में मिले कीड़े, 16 अगस्त की रात तीन छात्रों की बिगड़ी थी तबीयत, इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम, जांच रिपोर्ट में पुष्टि  

मूंग की दाल में मिले कीड़े, 16 अगस्त की रात तीन छात्रों की बिगड़ी थी तबीयत, इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम, जांच रिपोर्ट में पुष्टि  

 

बांदा

बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में 16 अगस्त की रात तीन छात्रों की तबीयत बिगड़ने और इलाज के दौरान दो की मौत के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट सामने आई है। जांच के दौरान विद्यालय की रसोई से लिए गए मूंग की दाल के नमूने में कीड़े मिले हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने विद्यालय की रसोई से कुल आठ नमूने लिए थे। इनमें मूंग की दाल के नमूने में कीड़े पाए गए, जबकि अन्य सात नमूनों को जांच में सही पाया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद विद्यालय में छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं।

गौरतलब है कि 16 अगस्त की रात विद्यालय में तीन छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो छात्रों की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने विद्यालय की रसोई और वहां इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की जांच शुरू की थी। जांच रिपोर्ट के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल