लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, उत्तर प्रदेश की ओर से गुरुवार को विशेष पूजा-अर्चना और गुलगुला वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय के गेट नंबर-2 के समीप होगा।
मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण, सद्भाव और जनसहभागिता का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना के बाद लोगों के बीच गुलगुला वितरित कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा।




