Home / Uncategorized / अंबेडकरनगर में दर्दनाक हादसे में घायलों की मदद कर रहे 8 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, सभी की मौत

अंबेडकरनगर में दर्दनाक हादसे में घायलों की मदद कर रहे 8 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, सभी की मौत

अंबेडकरनगर

जलालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दो बाइकों की आपस में टक्कर के बाद घायल लोगों की मदद करने पहुंचे स्थानीय लोगों को एक बेकाबू कार ने कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे अशरफपुर भुवा भठे के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग उनकी मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार वहां पहुंची और मदद कर रहे लोगों को रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलालपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया और बाद में टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कैफी (32), उत्तम कुमार (24), आदित्य कुमार (25), लालचंद (24), राजू गुप्ता (32) और छोटू के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल