Home / प्रशासनिक / एसआरएम टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का जाना हाल-लक्ष्मीपुर सीएचसी समेत दर्जनभर उपकेंद्रों की परखी जमीनी हकीकत

एसआरएम टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का जाना हाल-लक्ष्मीपुर सीएचसी समेत दर्जनभर उपकेंद्रों की परखी जमीनी हकीकत

लक्ष्मीपुर महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

डिप्टी सीएमओ डॉ. ए.के. अग्रहरि और डॉ. समीर सिंह के नेतृत्व में एसआरएम टीम ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्ष्मीपुर समेत क्षेत्र के दर्जनभर स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने एकमा, सिंहपुर थरौली, कवलदह उर्फ सैलदह, धुसवाकला समेत अन्य उपकेंद्रों पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी।निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच की।

ओपीडी व्यवस्था, टीकाकरण कक्ष और दवा वितरण काउंटर का भी जायजा लिया। टीम ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और मौजूद कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली के बारे में पूछताछ की।टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल और उपकेंद्रों पर सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही अस्पताल परिसर और स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने पर विशेष जोर दिया।इस दौरान डॉ.अमित उपाध्याय,डॉ. मनीष,चीफ फार्मासिस्ट रामकृष्ण जायसवाल,आदित्य त्रिपाठी,पवन पाण्डेय,जितेंद्र, आलमगीर,विनय पाण्डेय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल