Home / Uncategorized / डा,गोरखनाथ पटेल को सीतापुर बीएसए की नई जिम्मेदारी, गृह क्षेत्र में खुशी की लहर

डा,गोरखनाथ पटेल को सीतापुर बीएसए की नई जिम्मेदारी, गृह क्षेत्र में खुशी की लहर

 

महराजगंज से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

शिक्षा विभाग के अनुभवी एवं कुशल प्रशासक डॉ. गोरखनाथ पटेल को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), सीतापुर के पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नियुक्ति आदेश की जानकारी मिलते ही उनके गृह क्षेत्र तथा शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की कामना की है।

डॉ. पटेल इससे पूर्व जौनपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके कार्यकाल को शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रशासनिक दक्षता और जनसहभागिता के लिए सराहा गया। उनके नेतृत्व में विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, नामांकन अभियान को गति देने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सफलता मिली।शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव और सकारात्मक कार्यशैली को देखते हुए विभाग ने उन्हें सीतापुर जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी। शिक्षकों और अभिभावकों को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं।

गृह क्षेत्र के लोगों का कहना है कि डॉ. पटेल ने हमेशा अपनी कार्यकुशलता और ईमानदार छवि से पहचान बनाई है। उनकी इस नई नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया है कि वे सीतापुर में भी शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

डॉ. गोरखनाथ पटेल की इस उपलब्धि पर गृह क्षेत्र महराजगंज के राजपुर में सामाजिक कार्यकर्ता सतीश पटेल,विनय मिश्र,राजकुमार पटेल,विपिन पटेल,आखिलेश पटेल,दिनेश पटेल,अजय बरूण,दिवाकर एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उनकी नियुक्ति से शिक्षा विभाग में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल