महराजगंज
सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज अंतर्गत वनग्राम अचलगढ़ में सोमवार को रील बनाने के चक्कर में दो युवक तेंदुए के हमले का शिकार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी में जुट गई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।
मंगलवार को अचलगढ़ निवासी अनिरुद्ध व लालपुर निवासी पप्पू जंगल क्षेत्र में जलौनी लकड़ी बीनने गए थे। इसी दौरान गांव के पास बनी एक पुलिया के साइफन में तेज गर्मी से बचने के लिए एक तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर युवकों में मोबाइल से वीडियो और रील बनाने की होड़ लग गई। एक युवक सामने से मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड करने लगा, जबकि दूसरा युवक पीछे की ओर से तेंदुए का ध्यान आकर्षित करने के लिए कंकड़ फेंकने लगा।
अचानक हुई हरकत से तेंदुआ भड़क गया और तेजी से पुलिया से बाहर निकलकर पास खड़े दोनो युवको पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए के हमले से युवक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके शोर मचाने पर साथ अन्य लोगो द्वारा किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।स्वजन और ग्रामीण घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।इस संदर्भ रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि कुछ लोग तेंदुए को छेड़ रहे थे जो उपपर हमला कर दिया।प्रथमिक इलाज कराकर घर भेज दिया गया है।लोगो को जंगल की तरफ न जाने की सलाह दिया गया है।







