Home / प्रशासनिक / ट्रेनों में टीटीई के पद पर चला रेलवे का कैंची, वैशाली समेत 12 जोड़ी ट्रेनों में पद ही समाप्त

ट्रेनों में टीटीई के पद पर चला रेलवे का कैंची, वैशाली समेत 12 जोड़ी ट्रेनों में पद ही समाप्त

 

गोरखपुर। रेलवे ने ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) के लिए निर्धारित सीटों में कटौती कर दी है। वैशाली एक्सप्रेस समेत करीब 12 जोड़ी ट्रेनों में टीटीई की सीटें खत्म या कम किए जाने से टिकट चेकिंग स्टाफ में नाराजगी है। इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेशन (IRCTCSO) ने इस बदलाव पर आपत्ति जताई है।

IRCTCSO के अनुसार 15565/15566 वैशाली एक्सप्रेस, 12565/12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12557/12558 बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 12533/12534 पुष्पक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में टीटीई स्टाफ के लिए उपलब्ध सीटों में कटौती की गई है। इसके अलावा 15010/15009 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15054/15053 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस और 15113/15114 गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस में भी व्यवस्था बदली गई है।

संगठन का कहना है कि कुछ ट्रेनों में टीटीई के लिए निर्धारित सीटें पूरी तरह समाप्त कर दी गई हैं। 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस के एसी-2 कोच में कोच कंडक्टर की सीट भी खत्म कर दी गई है।

बताया गया है कि यह बदलाव केवल पूर्वोत्तर रेलवे तक सीमित नहीं है। ईस्टर्न रेलवे और नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे समेत अन्य जोनों में भी टीटीई स्टाफ की सीटों में बदलाव किया गया है। इससे टिकट चेकिंग स्टाफ में असंतोष बढ़ रहा है। संगठन ने रेलवे प्रशासन से व्यवस्था की समीक्षा कर टीटीई के लिए निर्धारित सीटें बहाल करने की मांग की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल