लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। यहां परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने के लिए लोगों को घंटों सड़क किनारे बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और धूप के बीच ग्रामीणों को न तो बैठने की उचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
एकमा निवासी गुलाब,परसौनी निवासी गणेश,प्रकाश,श्रीराम का कहना है कि दोनो गांव के सचिव प्रमोद यादव ही है। बुधवार को दोपहर तीन बजे तक कक्ष खुलने व सचिव का इंतजार करते रही। परिवार रजिस्टर के लिए सुभारती, लक्ष्मीना, गंगा ने बताया कि परिवार रजिस्टर के नकल के आने पर सचिव का कक्ष बंद व सचिव नदारद रहते हैं। सचिव का फोन नहीं लगता है। सचिवों में हेमंत कुमार, विवेक पटेल, शिवसागार, अपरवल सिंह, पवन गुप्ता फोन उठाने से कतराते हैं। पीड़ित थक-हारकर बैंऱग लौटना पड़ता है।
ब्लाक में लगे हैण्डपम्प आए दिन खराब रहता है।ब्लॉक परिसर में पर्याप्त जगह होने के बावजूद व्यवस्था सही नहीं है। कर्मचारी समय पर उपलब्ध नहीं रहते,जिससे दूर-दराज से आए ग्रामीणों को बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं।कई बुजुर्ग और महिलाएं भी इस अव्यवस्था का शिकार हो रही हैं,जिन्हें खुले आसमान के नीचे बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।ग्रामीणों का कहना है कि परिवार रजिस्टर नकल जैसी जरूरी सेवाओं के लिए उचित काउंटर,न तो बैठने की व्यवस्था न ही सचिव कक्ष के दरवाजे खुले होते
खंड विकास अधिकारी मृतुंजय यादव का कहना है कि समय समय पर मै खुद निरीक्षण करता रहता हू।समस्या की जानकारी मिली है और जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीणों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।






