लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को लक्ष्मीपुर क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति अध्यक्ष जितेंद राव व पदाधिकारियों ने देवदह में आए हजारों लोगों का ज़ोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं बाबा साहब के अनुयाइयों एवं बौद्ध उपासकों के साथ बौद्ध स्तूप का परिक्रमा करते हुए पूजा वंदना किया गया। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के तरफ़ से सभी लोगों को जलपान कराया गया।
इस अवसर पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं बाबा साहब के अनुयाइयों एवं बौद्ध उपासकों के साथ बौद्ध स्तूप का परिक्रमा करते हुए पूजा वंदना किया गया। एकसड़वा बुद्ध विहार, टेढ़ीघाट बुद्ध विहार, हथियागढ़ बुद्ध विहार, बेलवा, महेशपुर महेदिया, अड्डा बाजार से बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का झांकी निकाल कर बड़े ही धूमधाम से अम्बेडकर जयंती मनाई गई।
क्षेत्र से हजारों लोग गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह आये और देवदह के बौद्ध स्तूप का पूजा वंदना किया। इस अवसर पर देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारी जितेन्द्र राव, महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचंद पटेल, अमरनाथ चौधरी, प्रहलाद गौतम, त्रिपुरारी यादव, रामसेवक, राम लगन गौतम, डॉ गौरीशंकर, संतराम प्रसाद, अनुराधा गौतम, अन्नू गौतम, फुलमनी गौतम, विजय गौतम आदि उपस्थित रहे।






