Home / Uncategorized / धार मैं भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, 30 घायल  

धार मैं भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, 30 घायल  

धार (मध्य प्रदेश)

बुधवार रात इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मज़दूरों से भरी ओवरलोड पिकअप वैन का टायर फट गया और वह पलटकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि कई लोगों की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों में 8 महिलाएं, 3 युवतियां और 5 बच्चे शामिल हैं।

घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और तेज़ रफ्तार को हादसे का कारण माना गया है। मृतकों और घायलों के लिए सरकार ने मुआवज़े की घोषणा की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल