लक्ष्मीपुर महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्ष्मीपुर में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सुरेंद्र चौधरो के निरीक्षण के दौरान पति पत्नी समेत चार चिकित्सक अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएमओ के अचानक निरीक्षण की जानकारी मिलते हीअस्पताल परिसर में कर्मचारियों में खलबली मच गई।निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति पंजिका की जांच की गई।जिसमे चिकित्सक घनश्याम पत्नी डा अल्पना,डा अमित उपाध्याय,डा जेवा सहित चार चिकित्सक ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने अनुपस्थित चिकित्सकों से निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित नहीं रहने का कारण स्पष्ट करने को कहा है।सीएमओ ने अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।सीएमओ ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान अधीक्षक डा अरूण गुप्ता,आलमगीर,रामकृष्ण,आदित्य त्रिपाठी,डा अविशेक,डा निखिल पाठक,जितेंद्र,सचित्र,श्रीवास्तव मौजूद रहे।







