Home / सामाजिक / बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पंचायत और ग्रामीण आए साथ

बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पंचायत और ग्रामीण आए साथ

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और स्कूल से बाहर रह गई बालिकाओं को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से एजुकेट गर्ल्स संस्था की ओर से ग्राम पंचायत कवलपुर में पंचायत बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बालिका शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई, ताकि बालिकाओं के विद्यालय में प्रवेश के दौरान आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके।

बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन यादव, प्रधानाध्यापक रमेश सिंह, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत 78 ग्रामीणों ने भाग लिया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन यादव ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज की मजबूत नींव है और पंचायत इस दिशा में हरसंभव सहयोग करेगी।

प्रधानाध्यापक रमेश सिंह ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करने की अपील की।एजुकेट गर्ल्स की फील्ड कोऑर्डिनेटर सोनाली सिंह ने बताया कि संस्था गांव-गांव जाकर स्कूल से बाहर रह गई बेटियों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रही है।जिला कार्यक्रम अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने कहा कि प्रत्येक बेटी की शिक्षा समाज और देश के विकास के लिए आवश्यक है।बैठक में टीम बालिका सदस्य रामकेवल ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि गांव की कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी और सभी बालिकाओं को विद्यालय भेजने में सहयोग किया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल