लखनऊ
Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार रविवार को मंत्रिमंडल का दूसरी बार विस्तार करने जा रही है। राजधानी Lucknow स्थित Raj Bhavan में दोपहर 3:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस विस्तार में 5 से 6 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने संभावित मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंप दी है और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा के करीब आए विधायक Manoj Pandey का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Bhupendra Singh Chaudhary, सुरेंद्र दिलेर और कृष्णा पासवान के नाम भी अंतिम सूची में शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
माना जा रहा है कि यह मंत्रिमंडल विस्तार आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। भाजपा संगठन क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल और दलित-पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व को लेकर पार्टी विशेष फोकस कर रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए सरकार संगठन और सत्ता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की कोशिश करेगी। साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए पार्टी नए चेहरों को अवसर देकर संदेश देना चाहती है।
राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, सहयोगी दलों के नेताओं और कई विधायकों के मौजूद रहने की उम्मीद है।







